आयकर विभाग की बड़ी छापामारी 500 करोड़ जप्त

अध्यात्मिक गुरु कल्कि भगवान के 40 ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा..500 करोड़ बरामद !
नई दिल्ली। आयकर विभाग ने आध्यात्मिक गुरु कल्कि भगवान् के 40 ठिकानो पर छापेमारी की और 500 करोड़ से अधिक काला धन बरामद किया। सूचना के अनुसार बीते बुधवार से समूह के चेन्नई, बेंगलुरू, हैदराबाद और वरदाइपलेम के करीब 40 ठिकानों पर छापे की कार्रवाई चल रही है। इस समूह का संचालक धार्मिक नेता और उनका पुत्र है। यह लोग कई जगह वेलनेस कोर्स चलाते है। जांच से सामने आया है कि इसके कर्मचारी व अलग-अलग आश्रमों में से जो पैसे वसूलता था, उसको हिसाब किताब में नहीं डालता था और उसका कहीं और निवेश कर दिया जाता था। इस धन राशि को भारत के साथ-साथ अन्य देशो में भी निवेश किया गया है।


छापेमारी में 43.9 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की गयी साथ ही अन्य देशो की मुद्राये हासिल की गयी जिनकी कीमत 18 करोड़ के बराबर है। इसके अलावा 88 किलो सोने के आभूषण बरामद किये गए जिनकी कीमत 26 करोड़ के लगभग है , साथ ही 1271 केरेट के हीरे बरामद किये गए जिनकी कीमत 5 करोड़ आंकी गयी है।


जानकारी के अनुसार इस समूह ने अमेरिका ,चीन, सिंगापुर, संयुक्त अरब अमीरात समेत कई देशों में निवेश किया है। बता दे की इस समूह ने धार्मिक प्रवचन और बेहतर जीवन जीने के तरीके (वेलनेस कोर्स) सिखाने के नाम पर काला धन जमा किया है। इसके मुखिया आध्यात्मिक गुरु कालड़ी भगवान् है और उनके साथ उनका बेटा भी है।