लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवाने अगले भारतीय सेना प्रमुख होंगे।

लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवाने अगले भारतीय सेना प्रमुख होंगे। लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवाने 28 वें सेनाध्यक्ष होंगे और 31 दिसंबर को जनरल बिपिन रावत रिटायर होंगे। लेफ्टिनेंट जनरल नरवाने सेना की पूर्वी कमान संभाल रहे थे। बता दें कि लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवाने एक सितंबर को लेफ्टिनेंट जनरल अनबू की जगह उपसेना प्रमुख का पद ग्रहण किया था। लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवाने जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन और पूर्वी मोर्चे पर इन्फैन्टीर ब्रिगेड की कमान भी संभाली है। इसके अलावा तीन साल तक उन्होंने म्यांमार में भारतीय दूतावास में भारत के रक्षा प्रशिक्षक के रूम में भी कर चुके हैं।