उज्जैन। जिले में आज करोना पॉजिटिव का आंकड़ा एकाएक बढ़ गया ऐसे तो वायरस का संक्रमण लगातार दो दिनों से तेजी से बढ़ता जा रहा है। आज सुबह 5 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद शाम को आई रिपोर्ट में 12 और नए मरीजों की पुष्टि हुई है अब उज्जैन में संख्या 57 हो गई है। बुधवार दोपहर मे आई रिपोर्ट के अनुसार शहर में 12 नए कोरोना मरीज मिले है। इस तरह 2 दिन में शहर में 21 कोरोना मरीज मिल चुके है। अब शहर में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 57 हो गई है। 2 दिन में इतने ज्यादा संख्या में मरीज मिलने के कारण जिले में खतरा बढ़ता जा रहा है। कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या शहर में 7 हो गई है। 5 मरीज स्वस्थ होकर अपने अपने घर लौट गए हैं। आज दोपहर प्राप्त रिपोर्ट में महिदपुर के मृतक बुजुर्ग की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। इसी के साथ नागदा की पांच साल की बच्ची भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। जिले में कोरोना पाॅजीटिव मरीजों की लगातार बढती संख्या के बीच कोरोना वायरस ने अब महिदपुर में भी दस्तक दे दी है। आज आई रिपोर्ट के मुताबिक महिदपुर में भी कोरोना वायरस का पहला पाॅजीटिव मरीज सामने आया है। नागौरी बाजार के रहने वाले 75 वर्षीय वृद्ध पिछले कई दिनों से बीमार थे। उनका उपचार चल रहा था। ऐसे में एक सप्ताह पूर्व अचानक उनका स्वास्थ्य खराब हो गया था। जिसके बाद उन्हें ताबडतोड उज्जैन रैफर किया गया था। जहां उनकी मौत हो गई थी। जिला प्रशासन ने सर्तकता बरतते हुए वृद्ध के कोरोना के लक्षण के चलते सैंपल लिए थे। ऐसे में एक सप्ताह बाद आज दोपहर को वृद्ध की रिपोर्ट आई है। जो पाॅजीटीव निकली है। अभी भी जिले की कई जांच रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में लगातार कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। पुलिस प्रशासन को जिले में और अधिक सख्ती बढ़ाने की जरूरत है जिससे इस संक्रमण को शहर के अन्य क्षेत्रों में फैलने से रोका जाए।।
उज्जैन जिले में तेजी से बढ़ा कोरोना का आंकड़ा