कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु संपूर्ण उज्जैन जिले के सीमावर्ती गावों की सीमा को भी  किया सील                       

 


कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु संपूर्ण उज्जैन जिले के  गावों की सीमा को भी  किया सील’’                                          
      उज्जैन ।  कोरोना वायरस की रोकथाम हेतु आवश्यक निरोधक उपाय को दृष्टिगत रखते हुए उज्जैन कलेक्टर श्री आशीष सिंह एवं पुलिस अधीक्षक उज्जैन श्री मनोज कुमार सिंह द्वारा उज्जैन जिले की राजस्व सीमा से मिलने वाले अन्य जिले इंदौर, देवास, रतलाम, आगर मालवा, शाजापुर, धारा, झालावाड(राजस्थान) सीमा को आगामी आदेश पर्यन्त तक से सील किया गया।


वर्तमान में उज्जैन जिला रेड जोन में होने से लाॅकडाउन का कडाई से पालन कराया जा रहा है। अन्य जिलों एवं राजस्थान से आवागमन को प्रतिबंधित करने के लिए कुल 16 नाकाबंदी पाॅइंट पर पुलिस बल तैनात किया गया है इसके साथ ही अन्य जिलों एवं राजस्थान की सीमा से लगने वाले 97-गांवों को चिन्हित किया गया है। जिनसे कोई भी व्यक्ति अनाधिकृत रूप से जिले की सीमा में प्रवेश नही कर सके। इस हेतु पटवारी, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, प्राथमिक शाला शिक्षक, एवं कोटवार का पांच सदस्यीय दल गठित किया गया है जोकि प्रत्येक गांव में स्थानीय रक्षा समिति से समन्वय कर       लोकडाउन का पूर्णतः पालन करवाना सुनिश्चित करेंगे तथा गांव में अनाधिकृत रूप से प्रवेश  करने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाने में देंगे।