जय भारत मंच की कार्यकारणी की बैठक सम्पन्न


प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण के कार्य, ऐतिहासिक महापुरुषों की समाधियों का जीर्णोद्धार जैसे विषयों पर हुई चर्चा
उज्जैन। जय भारत मंच की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को हुई। बैठक में पुरखों की स्मृति की पुनः स्थापना, सैनिकों का सम्मान, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण के कार्य, ऐतिहासिक महापुरुषों की समाधियों का जीर्णोद्धार जैसे विषयों पर चर्चा की गई। इन समस्त कार्यों को जय भारत मंच मध्य प्रदेश अपने समर्पित कार्यकर्ताओं के माध्यम से संपादित करेंगे।
4 सत्र में हुई बैठक में संपूर्ण मध्यप्रदेश की कार्यकारिणी उपस्थित रही। मेघदूत गार्डन एंड रिसोर्ट में हुई बैठक का शुभारंभ प्रातः 11 बजे प्रदेश अध्यक्ष संतोष जोशी, संगठन मंत्री अर्जुन सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य तरुण बियानी, चन्दर सिसोदिया, गौतम टेटवाल, प्रदेश महामंत्री विणा सोनी, महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष प्रीति बिरला, प्रदेश संगठन मंत्री अर्जुन सिंह एवं प्रदेश महामंत्री रितेश श्रोत्रिय, प्रदेश मंत्री उमेश सेंगर, प्रान्त अध्यक्ष पंकज अटल द्वारा भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। बैठक में कोष संग्रह का विषय प्रदेश उपाध्यक्ष अक्षेन्द्र मिश्रा ने लिया। उपरोक्त बैठक में संपूर्ण व्यवस्था जय भारत मंच संभाग अध्यक्ष प्रदीप तिवारी, जिला अध्यक्ष हेमंत धनोरीया, वीरेंद्र त्रिवेदी, अजय त्रिवेदी द्वारा की गई। प्रदेश मंत्री उमेश सेंगर के अनुसार आगामी कार्य योजना पर सक्रियता से कार्य होगा, इस आग्रह के साथ बैठक समाप्त की गई। बैठक के पश्चात मालवा प्रांत के कार्यालय का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन में ममता मिश्रा द्वारा संचालन किया गया